पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शपथ से पहले सरपंच को ले गई पुलिस

शपथ से पहले सरपंच को ले गई पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत केरेगांव में बुधवार को शपथ ग्रहण था, सभी 14 पंच कार्यक्रम में मौजूद हो गए। काफी देर इंतजार किया गया। तब भी सरपंच सरोज लिंझारे वहां नहीं पहुंचे। जानकारी लेने पर पता चला कि सरपंच को कबीरधाम पुलिस ले गई है। मिली जानकारी के अनुसार सरपंच सरोज का रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत कबीरधाम पुलिस से की गई। उसे लेकर भी मंगलवार को देर शाम वहां के अधिकारी केरेगांव आए और सरपंच को साथ ले गए। इस कारण सरपंच सरोज शपथ नहीं ले पाए। पहले यह सामने रहा था कि मामला धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। कबीरधाम टीआई जेएस जग्गू ने बताया कि सरपंच के खिलाफ नौकरी के नाम पर रुपए लेने की शिकायत है। उसे कई बार बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए थे।