पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिक भारत के महामानव थे डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर

आधुनिक भारत के महामानव थे डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सविधाननिर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पुण्य तिथि शनिवार को वनांचल में जगह जगह मनाई गई। महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बौद्ध समाज एवं नागरिको ने डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर को आधुनिक सदी का महामानव बताते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।

भारत वर्ष में जाति वैमनस्यता दूर कर समानता एवं भाईचारा का पाठ पढाने वाले महापुरूष बाबा साहेब डॉ भीमराव आम्बेडकर की पुण्य तिथि पर नगर सहित माहुद, बिहरीकला, मुड़पार, कोरचाटोला, पेंदलकुही, हालमकोडो, डोंगरगांव, आतरगांव सहित अन्य कई ग्रामो में विविध आयोजन हुए। डॉ आम्बेडर के निर्वाण दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ बुद्ध विहार एवं डॉ आम्बेडकर चौक में श्रद्धाजंलि सभा एवं विचार गोष्ठि का आयोजन हुआ। शनिवार को बौद्ध उपासको ने प्रातः रैली निकाल कर नगर भ्रमण किया। रैली डॉ आम्बेडकर चौक में आकर समाप्त हुई। यंहा पर नागरिको की उपस्थिती में बौद्ध समाज ने डॉ आम्बेडकर को नमन करते हुए उनके बताए रास्तो पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धाजंली सभा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल मानिकपुरी के मुख्य आतिथ्य में हुआं इस अवसर पर अधिवक्ता दिलीप वर्मा, चिजय श्रीवास्तव अतिथि के रूप में उपस्थित थे। नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने डॉ आम्बेडकर आधुनिक भारत का महामानव बताते हुए उनके बताए रास्तो पर चलने का आहवान किया। श्रद्धाजंली सभा में रामसिंह दामले, एम.बी.मिलींद, एच.एल.शेंडे, आरएल सोनवानी, ओलाईस कुजुर, संतराम रामटेके, एसडीओ केसी नंदे आदि मौजूद थे।