पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्राॅस वोटिंग पर टिकी है आस

क्राॅस वोटिंग पर टिकी है आस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदपंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार होना है। कांग्रेस भाजपा दोनों ही दल इस चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरने वाले है। कांग्रेस से प्रीति भेलस साहू को विधायक दलेश्वर साहू नव निर्वाचित सदस्यों की पहली पसंद माना जा रहा है वही भाजपा खेमे से चुन्नी जागृति यदु का नाम प्रमुखता से उभरा है।

विदित हो कि 20 सदस्य वाले जपं में लगभग 14 सदस्य कांग्रेस के है जबकि भाजपा के पास मात्र छह सदस्य ही है। इसके चलते अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनेा ही पद कांग्रेस के खाते में आसानी से जाने की उम्मीद है जबकि भाजपा को सिर्फ क्रास वोटिंग का सहारा है। वहीं उपाध्यक्ष पद कांग्रेस में तीन प्रमुख दावेदार है जिसमें मदन साहू, जीवन साहू महिला कोटे से मीना साहू जमुना साहू का नाम संभावित है जबकि भाजपा से धनराज ठाकुर नर्मदा रूखम चंद्रवंशी को सामने कर सकते हंै।

आजप्रकट होंगे भूमिगत हुए जनपद के सदस्य

चुनावके मद्देनजर पिछले एक सप्ताह से भूमिगत हुए जनपद सदस्य आज सुबह 11 बजे प्रकट होगे। कांग्रेस खेम से विधायक दलेश्वर साहू के मार्गदर्शन में सभी 14 सदस्य अज्ञातवास में है वही भाजपा का मैनेजमेंट जिपं अध्यक्ष दिनेश गांधी स्वयं देख रहे है। राजनैतिक जानकारों के अनुसार शुक्रवार को चुनाव के पूर्व ही कांग्रेस का वाकओवर है अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों ही पद कांग्रेस की झोली में आसानी से जाने की संभावना है जबकि भाजपा को सिर्फ क्रास वोट का भरोसा कर चुनाव में भाग लेगी। कांग्रेसी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी में उपाध्यक्ष पद में तीन से अधिक दावेदार होने के चलते भीतरघात की आशंका वरिष्ठ नेताओं को पूर्व से है। इस पर भी रणनीति बन रही।

जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के को देखते हुए प्रशासन के द्वारा तैयारिया पूरी कर्र ली गई है। जनपद सभा कक्ष में नाम निर्देशन मतदान की स्थिति मतदान केन्द्र बनाया गया है। यहां अधिकारियों के अतिरिक्त सिर्फ नव निर्वाचित सदस्यों के लिए कुर्सियां रखी गई है तथा सभा के बाहर बैरिगेटिंग भी किया गया है। इस संदर्भ में एसडीएम लीना मंडावी ने बताया कि, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत शुक्रवार 13 फरवरी को अध्यक्ष पद के लिए पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्र लिया जाएगा। दोपहर 12 से 12.10 तक संवीक्षा, 12.10 से 12.30 तक नाम वापसी। जिसके पश्चात मतपत्र की तैयारी के लिए 15 मिनट का समय तथा 12.45 से 1.15 तक मतदान, जिसके तुरंत बाद मतगणना होगी। इसके उपरांत दोपहर दो से तीन बजे तक नाम निर्देशन, तीन बजे से दस मिनट में संवीक्षा, साढ़े तीन बजे नाम वापसी, जिसके पश्चात 15 मिनट मतपत्र की तैयारी पौने चार बजे से मतदान प्रारंभ होगा जो आधे घंटे मे संपन्न होगा। वही मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा की जाएगी।