पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहनपुर में कबड्डी स्पर्धा 27 को

मोहनपुर में कबड्डी स्पर्धा 27 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़| विकासखंडके वनांचल ग्राम मोहनपुर में जय मां दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा जय बजरंग कबड्डी क्लब के तत्वाधान में 27 सितंबर को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता रखी गई है। आयोजन समिति के अध्यक्ष चमनलाल मरकाम ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, अध्यक्षता बागनदी के समाजसेवी बिट्टू भाटिया, विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदेश सचिव विभा साहू, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के उपाध्यक्ष बृजभान मंडावी, मोहनपुर सरपंच धनई बाई मंडावी मंचस्थ रहेंगे। कप्तान रोहित चंद्रवंशी ने बताया कि स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू के द्वारा 6066 रुपए एवं एक विनर कप दिया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय 4044, तृतीय 2022, चतुर्थ 1100 तथा पंचम पुरस्कार 500 रुपए देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इन पुरस्कारों के अतिरिक्त बेस्ट रेडर, बेस्ट कैचर, आलराऊंडर खिलाडिय़ों को पुरस्कार दिए जाएंगे। स्पर्धा में प्रवेश शुल्क 180 रुपए रखा गया है।