लोक सेवा केन्द्र में नामांतरण, सीमांकन एवं किसान किताब के लिए आवेदन
लोक सेवा केन्द्र में जाति आय निवास पेंशन के अलावा अब राजस्व प्रकरणों जैसे नामांतरण, सीमांकन, किसान किताब एवं आरबीसी 6 (4) के लिए भी आवेदन किया जा रहा।
15 फरवरी के बाद से नजूल भूमि पट्टा अनापत्ति नजूल भूमि नवीनीकरण बी 1 खसरा इत्यादि सेवायें भी लोक सेवा केन्द्र के माध्यम प्रदान की जाएगी। अब तक 11 सौ प्रमाण पत्र लोक सेवा केन्द्र डोंगरगांव ने जारी किए हैं। इसमें लगभग पांच हजार आय प्रमाण पत्र, तीन हजार निवास प्रमाण पत्र, 25 सौ जाति प्रमाण पत्र एवं पांच सौ से अधिक अन्य प्रकरणों ड्राइविंग लाइसेंस,जन्म,मृत्यु,विवाह प्रमाण पत्र का निराकरण किया जा चुका है। लोक सेवा केन्द्र डोंगरगांव के अनुसार यहां से तहसील डोंगरगांव, छुरिया के अलावा अन्य जिले के निवासियों को भी सुविधा प्रदान किया जा चुका है, जिसमें दुर्ग एवं बालोद जिले से लगभग 200 आवेदक लोक सेवा केन्द्र से लाभांवित हो चुके है। लोक सेवा केन्द्र प्रभारी धर्मेंद्र साहू ने बताया कि, नगर के इस केन्द्र को सीएससी आईडी भी प्राप्त है जिससे श्रमिक कर्मकारों का नया पंजीयन के लिए भी आवेदन किया जा रहा है। स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मकारों एवं रसोईया के लिए नये पंजीयन के लिए आवेदन की सुविधा लोक सेवा केन्द्र के द्वारा दी जा रही है। अब तक लगभग 500 से अधिक हितग्राही लोक सेवा केन्द्र से लाभ ले चुके हैं। सेवा केंद्र के संचालकों का कहना है कि आवदेकों को किसी भी तरह की पेरशानी होती है तो जानकारी दें।