तीर्थ यात्रा के लिए मंगाए आवेदन
डोंगरगांव| नगर पंचायत क्षेत्र में छग. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में निकाय क्षेत्र से अजमेर शरीफ, पुष्कर (चिश्ती की दरगाह) के लिए एक बीपीएल तथा शिरडी, शनि सिंगनापुर के लिए 6 बीपीएल एवं दो एपीएल के हितग्राहियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। छग. मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजनांतर्गत यात्रा पांच से 10 मार्च तक अजमेर शरीफ, पुष्कर (चिश्ती दरगाह) एवं 13 से 16 मार्च तक शिरडी, शनि सिगनापुर की यात्रा निर्धारित है। सीएमओ आरबी तिवारी ने बताया कि निकाय क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक उम्र के स्वस्थ निरोगी व्यक्ति निकाय में निर्धारित प्रारूप में चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ 20 फरवरी तक आवेदन प्रस्तुत कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।