- Hindi News
- जिला स्तरीय फुटबाल स्पर्धा का समापन आज किया जाएगा
जिला स्तरीय फुटबाल स्पर्धा का समापन आज किया जाएगा
अंबागढ़ चौकी| स्व.राजेन्द्र पांडे स्मृति पांच दिवसीय जिला स्तरीय फुटबाल स्पर्धा का समापन रविवार को होगा। 4 फरवरी से प्रारंभ हुए इस प्रतियोगिता में डोंगरगांव, डोंगरगढ़, मानपुर मोहला, छुरिया के अलावा जिले की ख्याति प्राप्त टीमें खिताब के लिए प्रतिदिन एक दुसरे से मुकाबला कर रही है। युथ स्पोर्टस कल्चर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य बिरेन्द्र मसिया करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत के सभी नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहेंगे। विजय यादव ने नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है।