पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिरिक्त ट्रेनों का नहीं मिला स्टॉपेज

अतिरिक्त ट्रेनों का नहीं मिला स्टॉपेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रिपर्व के शुभारंभ में रेल प्रशासन ने यात्री सुविधाओं को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई। लगातार प्रयास के बाद भी ना तो अतिरिक्त ट्रेनों को स्टॉपेज मिला और ना ही मेला स्पेशल ट्रेन को अनुमति मिली। रेलवे ने यात्री सुविधाओं को ठेंगा बताते हुए गिनी गिनाई पुरानी ट्रेनों का स्टॉपेज चार ट्रेनों को एक्सटेंशन प्रदान किया है। मुख्य स्टेशन प्रबंधक जीएस जकारिया ने बताया कि मेला अवधि में केसिंगा-रायपुर पैसेंजर को डोंगरगढ़ तक, 373/374 दुर्ग-इतवारी पैसेंजर को रायपुर तक, 8 टीटी तिरोड़ी-तुमसर पैसेंजर को डोंगरगढ़ तक चलाया जायेगा।

इसी प्रकार हावड़ा-पुणे आजाद हिंद, हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, हावड़ा पोरबंदर एक्सप्रेस तथा पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस मेला अवधि में डोंगरगढ़ रुकेगी। इसके अलावा डोंगरगढ़ से गोंदिया के लिए गत मेले में चलायी गई मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन को अब तक हरी झंडी नही दिखाई गई है। जबकि इस नवरात्रि पर्व में गीतांजली सहित अन्य सुपर फास्ट ट्रेनो के स्टापेज की उम्मीद मंदिर ट्रस्ट सहित स्थानीय रेल उपभोक्ता संघ नागरिक लगाए बैठे थे जिन्हें इस निर्णय से निराशा हाथ लगी है। मांई की नगरी को हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस, गीतांजली, ज्ञानेश्वरी, पोरबंदर-ओखा, पुरी-सूरत, पुरी लोकमान्य तिलक,भुनेश्वर लोकमान्य तिलक, राजधानी, बिलासपुर चेन्नई, बिलासपुर तिरूपति, बिलासपुर पुणे, संपर्क क्रांति सहित दुर्ग से छूटने वाली सभी ट्रेनों के स्टॉपेज विस्तार का इंतजार है। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें मेला अवधि में भी बिना रूके धड़धड़ाती हुई निकल जाएंगी। मात्र पांच एक्सप्रेस ट्रेनों जिसमें से चार वीकली एक डेली तथा तीन पैसेंजर ट्रेनों के विस्तार के लिए यात्रियों को लाखों रूपये मेला कर के रूप में भरने होंगे। इस अवधि में होने वाले आरक्षण टिकट धारियों को भी चाहे वे मेले से संबंधित ना हो मेला शुल्क भरना होगा इसके एवज में अतिरिक्त सुविधा यात्रियों को प्रदान करने तैयार नहीं है।

भक्तों को नहीं होगी परेशानी

^हम माता के दर्शनार्थियों को पूरी सुविधाएं देने के लिये प्रयास कर रहे है। रेलवे प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। उम्मीद है भक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी।\\\'\\\' जीएसजकारिया, स्टेशनप्रबंधक

दर्शनार्थी होंगे परेशान

गतवर्ष पंचमी से मेला स्पेशल ट्रेन चलायी गई थी जिस