पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्शल आर्ट में छात्रों ने दिखाया जौहर

मार्शल आर्ट में छात्रों ने दिखाया जौहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मनगरीडोंगरगढ़ में ओपन मार्शल आर्ट टूर्नामेंट का आयोजन ट्रेनर राहुल शर्मा एवं उनकी आर्गेनाजिंग कमेटी द्वारा गत दिनों आयोजित किया गया था। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर टूर्नामेंट में अपना जौहर दिखाया और अपने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने विद्यालयों को रोशन किया।

खेल में भाग लेने वालों में प्रणव गुप्ता, अभिनव बागड़े, युवराज, शिशिर, सौम्य तिवारी, स्वाति, मानसी ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया तथा इन छात्रों में सर्वोत्तम प्रदर्शन अक्षय वर्मा एवं अनुप्रिया का रहा। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित जैन मंचस्थ थे। पार्षद सुरेखा साखरे, संध्या देशपांडे, एमके देशपांडे एवं कैलाश अग्रवाल मंचस्थ थे।

खेल के दौरान जोर आजमाइश।