पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास में इंजीनियर ही आधार:ओझा

विकास में इंजीनियर ही आधार:ओझा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभियंतादिवस पर डोंगरगढ़ में सभी विभागों ने संयुक्त तत्वाधान न्यू सर्किट हाऊस में भारत र| सर डॉ. मोक्षगुण्ड्म विश्वसरैया का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग, लोक यांत्रिकीय स्वास्थ विभाग एवं विद्युत विभाग के इंजीनियर एवं कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी पीके नादिया, अध्यक्षता पीएचई विभाग के एसडीओं जेएल ओझा, विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के इंजीनियर सीएल अग्रवाल, इंजीनियर अनिल कुमार गट्टानी मंचस्थ थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने सर विश्वसरैया के तैलचित्र पर फूल चढ़ाकर उनकों नमन करते हुये उनके बताएं रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सीएल अग्रवाल ने कहा कि इंजीनियर को अपने कार्यो में हमेशा तत्पर रहना चाहिये साथ ही अपने काम के प्रति ईमानदार भी। क्योंकि इंजीनियरों के कार्यो में गांव, शहर, राज्य एवं देश के विकास की तस्वीर रहती है। यदि थोड़ी सी भी चूक हो जाती है तो विकास की गति रूक सकती है और हमारा देश भी पीछे चलता जाता है। पीएचई विभाग के एसडीओं श्री ओझा ने कहा कि देश राज्य के विकास में इंजीनियर ही आधार स्तंभ होते है। हमारे शरीर में जिस तरह रीढ़ की हड्डी का जितना महत्व है उतना ही विकास के मामले में इंजीनियर की भूमिका रहती है। आज इंजीनियरों को लोग गलत नजर से देखते है इसका कारण है हम। यदि सभी इंजीनियर ईमानदारी से काम करें एवं अपने काम के प्रति हमेशा सजग रहे तो लोग हमेशा उनकी इज्जत करेंगे। पीएचई के सहायक अभियंता आरबी शर्मा, जल संसाधन विभाग के एसडीओं पीके नादिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को उपस्थित सभी विभागों के अभियंताओं एवं कर्मचारियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर इंजीनियर जेके जैन, आरईएस के एसडीओं रात्रे, राजेश हिरकने, कोठारी सहित लोग मौजूद रहे।