पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंद्रगिरी में दस लक्षण महापर्व के अवसर पर हुए कार्यक्रम

चंद्रगिरी में दस लक्षण महापर्व के अवसर पर हुए कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़| छत्तीसगढ़का प्रथम दिगम्बर जैन तीर्थ चंद्रगिरी में दसलक्षण महापर्व का समापन हुआ। दस दिन तक रोचक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रतिभास्थली के बच्चों ने प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। महापर्व के दौरान प्रतिदिन सुबह अभिषेक, पूजन, प्रवचन तथा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन प्रतियोगिता, एक मिनट प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता, कौन बनेगा सिद्ध परमेष्ठी, मेरी पहेली, नृत्य-नाटक एवं एक्टिंग, फैंसी ड्रेस, कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष किशोर जैन, कोषाध्यक्ष सुभाषचंद जैन, प्रतिभास्थली प्रभारी प्रकाशचंद जैन, क्षेत्र मंत्री सप्रेम जैन, ट्रस्टी निशांत जैन एवं डोंगरगढ़ दिगम्बर जैन समाज के युवा मंडल के सदस्य, महिला मंडल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।