दो दिवसीय क्रीडा स्पर्धा आज से
डोंगरगढ़| संकुलस्तरीय बालक्रीडा प्रतियोगिता दो दिवसीय का आयोजन 11 12 दिसंबर को संकुल केंद्र सिवनीकला के अंतर्गत ग्राम जारवाही में आयोजित किया गया है। उक्त स्पर्धा में चार पूर्व माध्यमिक एवं दस प्राथमिक शाला के लगभग 400 प्रतियोगी खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। इस वर्ष खेल में कोई अ, वर्ग नहीं होंगे, सभी खिलाड़ी एक ही वर्ग के होंगे। आयु सीमा का बंधन रखा गया है। इस बार प्राथमिक विभाग में कबड्डी खेल सम्मिलित नहीं किया गया है। एमएल मंडावी ने बताया कि संकुल स्पर्धा पश्चात सिवनी जोन का जोन स्तरीय खेल ग्राम चैतुखपरी में 14 15 दिसंबर को होगी। जिसमें तीन संकुल सिवनीकला, बिल्हरी रूवांतला अंतर्गत लगभग 40-42 शाला के खेल के प्रतिभागी खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं विकासखंड का ब्लॉक स्तरीय बालक्रीडा प्रतियोगिता ग्राम ढ़ारा में आयोजित होगी। जिसके लिये कार्ययोजना बनाई जा रही है।