पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गहमागहमी के बीच अध्यक्ष के लिए एक और पार्षद के लिए बिके 1४ आवेदन

गहमागहमी के बीच अध्यक्ष के लिए एक और पार्षद के लिए बिके 1४ आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरे चरण का नामांकन शुरू, 17 दिसंबर तक चलेगी नामांकन दाखिले की प्रकिया।

भास्करन्यूज|डोंगरगढ़

नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर बुधवार से दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया तहसील परिसर में तगड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रारंभ हुई। इसके तहत डोंगरगढ़ नगर पालिका के 24 वार्डों अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म बिके। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन पार्षद पद के लिए 14 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा वहीं अध्यक्ष के लिये एक व्यक्ति ने फार्म लिया। फार्म तो बिके लेकिन बुधवार को किसी भी व्यक्ति ने जमा नहीं किया है।

पहले दिन जितने भी लोगों ने फार्म खरीदा है। वह सभी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडेंग़े या फिर जिन लोगों ने फार्म लिए हैं वह पार्टी में अपनी दावेदारी मजबूत नाम तय मान रहे है। हालांकि जिन 14 अध्यक्ष पद के लिए एक व्यक्ति ने फार्म लिया है उसकी जानकारी विभाग से नहीं मिल पाई है। 10 दिसंबर से प्रारंभ प्रक्रिया के साथ 17 दिसंबर को अंतिम तिथि होगी। अध्यक्ष पद का नाम निर्देशन पत्र अनुविभागीय अधिकारी सीएल मारकंडे ले रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 1 से 12 तक तहसीलदार चंद्रेश साहू तथा 13 से 24 के पार्षद पदों का नाम निर्देशन पत्र के लिए नगर पालिका अधिकारी सुदेश सिंह को अधिकृत किया गया है। उक्त पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र तहसीलदार डोंगरगढ़ के न्यायालय कक्ष में लिया जाएगा।

चुनाव के पहले डोंगरगढ़ में ईवीएम मशीनों की जांच करते हुए अधिकारी।

दूसरे चरण का पहले दिन खूब बिके नामांकन फाॅर्म

छुरिया में एक फाॅर्म बिका, प्रशासन की तैयारी पूरी

छुरिया|नगरपंचायत छुरिया में नामांकन फार्म बिक्री के पहले दिन पार्षद पद के लिए एक फार्म खरीदा गया। दूसरे चरण में होने वाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। नगर पंचायत छुरिया में द्वितीय चरण का मतदान 31 दिसंबर को होना है। इसके तहत नगर पंचायत अध्यक्ष पंद्रह वार्डों के पार्षदों का चुनाव होगा। इसके लिए बुधवार से नामांकन फार्म की बिक्री शुरू हो गई है। छुरिया तहसील में अध्यक्ष पद की फार्म बिक्री के लिए रिटर्निंग ऑफिसर संयुक्त कलेक्टर लोकेश चंद्राकर पार्षदों के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार एफआर ठाकुर एवं नगर पंचायत सीएमओ सुनील अग्रहरि को नियुक्त किया गया है। वार्ड नं. एक से आठ तक तहसीलदार ठाकुर 09 से 15 वार्डों तक क