- Hindi News
- सात लाख पद यात्रियों के लिए होगी पूरी व्यवस्था
सात लाख पद यात्रियों के लिए होगी पूरी व्यवस्था
मार्ग में सुधार, सीढ़ियों की मरम्मत, शेड एवं पेयजल को लेकर प्राथमिकता।
भास्करन्यूज | डोंगरगढ़
धर्मनगरीडोंगरगढ़ में बगुलामुखी मां बम्लेश्वरी देवी का क्वांर नवरात्रि पर्व 25 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 3 अक्टूबर को ज्योति कलशों के विसर्जन के साथ होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस नवरात्रि पर्व के लिए मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी है, जिसमें वह मार्ग, सीढ़ी, शेड एवं पेयजल को प्राथमिकता दे रहे हैं।
ट्रस्ट के मंत्री महेन्द्र परिहार ने बताया कि दर्शनार्थियों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए तैयारी है। उन्होंने बताया कि क्वांर नवरात्रि पर्व में दर्शनार्थियों की संख्या अधिक रहती है। इसलिए इस पर्व में 18 से 20 लाख दशनार्थियों एवं 6 से 7 लाख पदयात्रियों की मां के दर्शन को आने की संभावना है। मंत्री परिहार ने बताया कि पर्व का शुभारंभ ज्योति स्थापना के साथ होगा, जो नीचे मंदिर शीतला मंदिर में रात साढ़े आठ बजे तथा ऊपर मंदिर शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगी। 29 को पंचमी, सप्तमी 1 अक्टूबर को विशेष काल रात्रि अभिषेक मध्य रात्रि 11 बजे से साढ़े बारह के मध्य तथा 2 अक्टूबर को ऊपर मंदिर में सुबह 8 बजे तथा नीचे मंदिर शीतला मंदिर रात्रि 7 बजे से अष्टमी हवन प्रारंभ होगा। इसके बाद 3 अक्टूबर नवमी को ऊपर मंदिर में प्रात: 4 बजे तथा नीचे शीतला मंदिर में रात्रि 8 बजे से ज्योति कलशो का विसर्जन होगा और इसी के साथ पर्व का समापन होगा।
ट्रस्ट सहित अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह ठंडा पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। महाराष्ट्र की ओर से आने वाली गाडिय़ों का पार्किंग कॉलेज स्टेडियम, शहर के अंदर से गुजरने वाली गाड़ियों के लिए नगर पालिका द्वारा मेला ग्राउंड के बगल के मैदान में, राजनांदगांव-तुमड़ीबोड़ होकर आने वाले गाडिय़ों के लिए गुरूद्वारा समिति के मैदान तथा मंदिर समिति द्वारा संचालित पार्किंग में पार्किंग की उचित व्यवस्था प्रदान की जायेगी।
डोंगरगढ़ मंदिर परिसर में तैयारी चल रही है।
ज्योित कलश जलेंगे
ट्रस्टसमिति के अध्यक्ष पीताम्बर स्वामी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऊपर मंदिर 5965, नीचे मंदिर में 791 एवं शीतला मंदिर में 51 ज्योति कलश स्थापित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि नवरात्रि पर्व में ज्योति स्थापना कराने वाले श्रद्धालुओं की सुख समृद्धि के लिए पूजा पाठ शतचण्डी ह