- Hindi News
- टाटानगर में नाटक का प्रदर्शन करेगी इप्टा
टाटानगर में नाटक का प्रदर्शन करेगी इप्टा
भारतीयजन नाट्य संघ(इप्टा) संबंद्ध संस्था विकल्प डोंगरगढ़ और रेलवे के मजदूर संगठन द्वारा टाटानगर में आयोजित सम्मेलन में स्थानीय इप्टा इकाई नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा का प्रदर्शन करेगी। प्रस्तुति परिकल्पना निर्देशन राधेश्याम तराने का है, जबकि इस नाटक के संगीत निर्देशक मनोज गुप्ता है।
ज्ञात हो कि यह नाटक अंग्रेजों के शासनकाल में भारतेंदू हरिशचंद्र द्वारा लिया गया था और आज कोई 150 वर्षों बाद भी यह नाटक उतना ही प्रासंगिक है। डोंगरगढ़ इप्टा इन नाटक का प्रदर्शन संस्कृति विभाग रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में भी कर चुकी है। इसके अतिरिक्त भी इस नाटक के अब तक कोई सौ से भी ज्यादा प्रदर्शन इप्टा इकाई ने किए हैं। टाटानगर में होने वाले नाट्य प्रदर्शन के लिए निर्देशक ने मूल नाटक में कुछ बदलाव भी किए हैं ताकि नाटक कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को स्पर्श कर उन्हें अभिव्यक्ति प्रदान कर सके। नाट्य दल में मतीन अहमद, शेखर सोनी, राधेकृष्ण कनौजिया, राजेन्द्र भगत, निश्चय व्यास, रवि बाद्यमारे, जयप्रकाश साहू, जयकुमार, दिनेश नामदेव और अमन नामदेव भी शामिल है। इनमें से कुछ कलाकार जो पहली बार राज्य के बाहर नाट्य प्रदर्शन करेंगे। वे कार्यशाला में ही सीखे हैं।