अवैध शराब की खेप पकड़ाई
डोंगरगढ़| पुलिसद्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब के धरपकड़ अभियान में एक और सफलता मिली है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह दंतेश्वरी पारा निवासी खेमू पिता दयाराम भास्कर तथा सोनू पिता मधु नेताम के पास से 96 पौव्वा देशी मसाला यानी दो पेटी अवैध शराब बरामद हुई। वहीं ग्राम गाजमर्रा में शराब का परिवहन करते पिंटू उर्फ योगेन्द्र पिता अमित पनिका तथा किशन पिता चैतराम यादव के पास एक पेटी यानि 48 पौव्वा देशी प्लेन शराब बरामद की गई है। इस तरह सभी जप्त शराबों की कीमत 25 हजार 760 रुपए बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।