पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंगाराम बने निषाद समाज के अध्यक्ष, बृजलाल सचिव

गंगाराम बने निषाद समाज के अध्यक्ष, बृजलाल सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़| मांईकी नगरी डोंगरगढ़ में निषाद समाज के क्षेत्रिय समिति के समक्ष डोंगरगढ़ में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें निषाद समाज के लोगों ने समिति का अध्यक्ष गंगाराम निषाद को चुना। क्षेत्रीय कार्यालय सचिव दिनेश निषाद ने बताया कि इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिये पुरषोत्तम निषाद बछेराभांठा, सचिव बृजलाल निषाद बधियाटोला, कोषाध्यक्ष सुखदेव निषाद डोंगरगढ़ तथा माखन निषाद को सह-सचिव पद के लिये चुना गया। यह चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्द रूप से संपन्न हुआ। चुनाव संपन्न कराने में प्रांताध्यक्ष किशोर निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष बिसेलाल निषाद, उपाध्यक्ष कनक निषाद, क्षेत्रीय सचिव नंदलाल निषाद, ईश्वर लारिया, रामचंद निषाद, पंकज निषाद, बिहारी निषाद एवं समाज के लोगों ने विशेष रूप से सहयोग दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।