मतदाताओं को दिखाया जा रहा ईवीएम
नगरपालिका परिषद डोंगरगढ़ के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 1 से 24 तक कुल 40 मतदान केन्द्रों से संबंधित मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा ईवीएम से अध्यक्ष पार्षद का निर्वाचन किया जायेगा। अनुविभागीय अधिकारी सीएल मारकंडे ने बताया कि इसी तारतम्य में मतदाताओं को ईवीएम मशीन चलाकर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
11 दिसंबर को वार्ड नं. 1 के लिए प्राइमरी स्कूल नं. 1 में सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शित किया जाएगा, जिसके लिए दल क्रमांक 1 में शिक्षक पंचायत सीताराम उईके, शिवराम सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार वार्ड नं. 2 मेें सामुदायिक आम्बेडकर भवन में सतीश यादव, अमित वर्मा, वार्ड नं. 3 में विवेकानंद भवन केदारबाड़ी मनीष श्रीवास्तव खूबलाल लिल्हारे मतदाताओं को इसकी जानकारी देंगे। इसी प्रकार 12 दिसंबर को वार्ड नं. 4 5 के लिए रेलवे स्कूल, वार्ड नं. 6 में रेलवे प्रशिक्षण केन्द्र, 13 दिसंबर को वार्ड 7 हाईस्कूल बधियाटोला, वार्ड 8 सामुदायिक मानस भवन बधियाटोला, 9 में प्राइमरी स्कूल, 14 दिसंबर को 10 में प्राशा कालकापारा, 11 में कन्या प्राशा नपा, 12 में कन्या पूमा नपा, 15 दिसंबर को वार्ड 13 में प्राशा बुधवारी पारा, 14 15 में खालसा स्कूल, 16 दिसंबर को वार्ड नं. 16 के लिए हाई स्कूल, वार्ड 17 बाल मंदिर, 18 बीईओ ऑफिस, 17 दिसंबर को 19 20 के लिए हाई स्कूल, 21 का पुराना जनपद भवन, 18 दिसंबर को वार्ड 22 का प्राशा कंडरापारा, 23 का पशु चिकित्सालय तथा वार्ड नं. 24 के लिए हाई स्कूल में शिविर लगाकर मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में आज मास्टर ट्रेनर्स डॉ. एचएस भाटिया, एनएस नरेटी, कुलदीप साहू ने कर्मियों को स्पेशल प्रशिक्षण दिया।
विभिन्न वार्डों में ईवीएम का प्रदर्शन करते कर्मचारी।
^नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार ईवीएम मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसी संबंध में मतदाताओं को चुनाव के पूर्व जानकारी दी जाएगी।\\\'\\\' सीएलमारकंडे, एसडीएम