पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनमनानी के खिलाफ यात्रियों ने सहायक स्टेशन मास्टर को घेरा

मनमनानी के खिलाफ यात्रियों ने सहायक स्टेशन मास्टर को घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशके सबसे बड़े यातायात के साधन रेलवे में मनमानी के खिलाफ यात्रियों ने मोर्चा खोल दिया है। लगातार जानबूझकर लेट की जा रही निपनिया लोकल के लेट होने पर गुरुवार को दैनिक यात्री एकत्रित होकर गार्ड के पास पहुंचे तो उन्हें पता चला कि गार्ड के पास शिकायत की पुस्तिका ही नहीं है। निपनिया के गार्ड ने बताया कि उन्हें रेल प्रशासन शिकायत की पुस्तिका नही देता, जिस पर नाराज यात्री सहायक स्टेशन मास्टर के प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित कार्यालय में जा धमके।

उन्होंने लगातार जानबूझकर हो रही निपनिया लोकल की लेट-लतीफी पर डिप्टी एसएस का घेराव कर दिया। यात्रियों का कहना था कि निपनिया को छोड़ने का टाइम 11.30 से 11.40 कर दिया गया और ठीक 11.40, 11.45 बजे प्रतिदिन निपनिया के पहले मालगाड़ी छोड़ दी जाती है हद तो तब हो गई गुरुवार को जब 11.30 बजे एक 11.40 पर दूसरी तथा 11.52 पर तीसरी मालगाड़ी छोड़ी गई। परेशान यात्रियों ने इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए शिकायत दर्ज कराने की ठानी। डिप्टी एसएस के ऑफिस पहुंचते ही रेल अधिकारी स्थिति को भांपकर मान-मनौवल में जुट गए और कहा कि तत्काल सिगनल दे रहे हैं। यात्रियों ने चेतावनी दी और आगे भी ऐसा रवैया जारी रहने पर रेल यातायात रोकने की चेतावनी भी दे डाली। निपनिया लोकल बिलासपुर से डोंगरगढ़ तक चलती है जो सुबह 10.40 बजे डोंगरगढ़ पहुंचकर 11.40 को वापस बिलासपुर जाती है।

अन्य लोकल ट्रेनों का भी यही हाल

मिलीजानकारी के अनुसार निपनिया मेमो लोकल के अलावा अन्य ट्रेनों का भी यही हाल है। एक्सप्रेस गाड़ियों को आगे करने के चक्कर में प्रतिदिन लोकल पैसेंजर गाड़ियां घंटों देरी से चल रही है। लोकल ट्रेनें निर्धारित समय में नहीं चल रही हैं, जिससे प्रतिदिन यात्री परेशान हो रहे हैं। शाम 4 बजे ईतवारी पैसेंजर ट्रेन भी एक्सप्रेस ट्रेन की वजह से देरी से चल रही है। जिस पर रेल प्रशासन अब तक गंभीर नहीं हुआ है।