- Hindi News
- चाइना से बॉक्सिंग स्पर्धा जीतकर लौटे राहुल का हुआ जोरदार स्वागत
चाइना से बॉक्सिंग स्पर्धा जीतकर लौटे राहुल का हुआ जोरदार स्वागत
चाइनामें टॉग-शू-बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश से डोंगरगढ़ निवासी राहुल शर्मा ने भाग लिया और इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल कर प्रदेश सहित जिला शहर का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार देश के बाहर चाइना में टॉग-शू-बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के वार्ड नं 11 निवासी राहुल शर्मा ने भाग लेकर इसमें जीत हासिल की उन्होंने इस प्रतियागिता में जीत दर्ज कर बतौर पुरस्कार 1 गोल्ड मेडल, 1 लाख रुपए नगद नौकरी हासिल की है।
चर्चा में श्री शर्मा ने बताया कि जयपुर में स्पर्धा जीतने के बाद उनका चयन हुआ। अपनी इस कामयाबी के लिए इसका पूरा श्रेय स्पोर्ट्स टीचर पंकज शुक्ला, पीयूस बल्ला, गगन को दिया है। उनकी इस जीत पर सभी ने हर्ष जताया है। उनका स्वागत करने वालों में पार्षद मुकेश रामटेके, अमित छाबड़ा, गगन लारोकर, अमन भाटिया, सोनू राव, सुनील शिवनकर, रिशब भाटिया, शैलू साहू सहित अन्य लोग शामिल रहे।
राहुल का जोरदार स्वागत किया गया।