पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल गई युवती 10 दिन बाद भी घर नहीं लौटी, मामला दर्ज

स्कूल गई युवती 10 दिन बाद भी घर नहीं लौटी, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़| ब्लॉकके समीपस्थ ग्राम करवारी में नाबालिग के गुमशुदा हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ के स्कूल में पढऩे के लिए स्कूल गई लड़की 7 दिसंबर को घर नही लौटी। करवारी की 16 वर्षीय बालिका 7 दिसंबर को स्कूल जाने के नाम से प्रतिदिन की तरह निकली। शाम तक वापस घर नही लौटी। परिजनों ने आसपास रिश्तेदारों से संपर्क किया किन्तु आज तक कोई लोकेशन नही मिलने पर लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाया। पुलिस ने धारा 363 के तहत गुमशुदगी की अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ किया है।