दो दिवसीय मानस गान स्पर्धा 27 से
डोंगरगढ़| ब्लॉकके ग्राम फकीरटोला(अण्डी) में सरस्वती शक्ति मानस समिति एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में दो दिवसीय 27 एवं 28 दिसंबर को भव्य सस्वर मानसगान एवं टीका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष विनोद तिवारी, उपाध्यक्ष रेवाराम साहू, सचिव डेरहा राम मंडावी, सह-सचिव विश्वनाथ ठाकुर ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता महिला तथा पुरूष दो वर्गो में आयोजित है। दोनों वर्गो में पुरस्कार प्रथम से लेकर सप्तम तक रखा गया है। साथ ही व्याख्या, गायन, तबला, हारमोनियम, अनुशासन, वेशभूषा, आदर्श मंडली, श्रेष्ठ श्रोता के लिए भी पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। नीलकंठ निषाद, ग्राम प्रमुख झनकराम साहू ने बताया कि नागरकोहरा, खातूटोला, झिंझारी, सेंदरी में उसी दौरान आयोजन है।