- Hindi News
- स्कूलों के माध्यम से 808 छात्रों को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
स्कूलों के माध्यम से 808 छात्रों को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़शासन की मंशा के अनुरूप, हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत् कक्षा नवमीं बारहवीं तक के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क सामाजिक प्रास्थिति प्रमाणपत्र (स्थायी जाति प्रमाणपत्र) जारी करने के निर्देश दिए गए थे।
शासन के निर्देशानुसार डोंगरगढ़ तहसील के अंतर्गत विभिन्न शालाओं में अध्ययन कर रहे कुल 808 छात्र-छात्राओं को सामाजिक प्रास्थति प्रमाण पत्र तैयार कर शाला के माध्यम से वितरण कराया गया। अनुविभागीय अधिकारी सीएल मारकंडे ने बताया कि विकासखंड के 32 हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी में नवमीं से बारहवीं में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इस हेतु प्रमाण पत्र का सेट शालाओं में भेजा जा चुका है। वहीं प्राचार्यो की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित भी किया गया। जहां उन्हें आवेदन, शपथपत्र आदि का सेट पूरा कर तहसील कार्यालय में जमा करने के लिये कहा गया है। ज्ञात हो कि छग शासन के निर्देश के अनुरूप गत दिनों शालाओं में अभियान चलाकर उन्हें आवेदन भरवाकर जाति प्रमाण पत्र तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करवाया गया था। आवेदनों का परीक्षण कर 808 छात्रों का प्रमाणपत्र तैयार कर शालाओं में भेजा गया।
कहांकितने प्रमाणपत्र
मुरमुंदामें 84, संत प्रयाग मुरमुंदा में 30, मेंढ़ा में 28, सेंदरी 42, बेलगांव 118, बोरतलाव 63, रामाटोला 142, पलांदूर 81, मुसराकला 12, बधियाटोला 8, लाल बहादुर नगर 58, पारागांवखुर्द 114, कल्याणपुर 13, बरनाराकला तीन, सरस्वती ज्ञान मंदिर डोंगरगढ़ में 7, भोथली दो, मडिय़ान में एक रेंगाकठेरा में दो प्रमाणपत्र जारी हुए है।
^शासन के निर्देशानुसार प्रमाण पत्र स्कूलों में नि:शुल्क भेजा गया है। आगे भी शेष छूटे छात्रों का प्रमाण पत्र बनाया जायेगा।\\\'\\\' सीएलमारकंडे, एसडीएमडोंगरगढ़