- Hindi News
- मांगों को लेकर 16 को शिक्षाकर्मी हड़ताल पर
मांगों को लेकर 16 को शिक्षाकर्मी हड़ताल पर
छत्तीसगढ़शिक्षाकर्मी संघ डोंगरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर 9 दिसंबर को ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन करने के बाद अब जिले भर के शिक्षाकर्मी शासन के रवैये से नाराज होकर 16 दिसंबर को सामूहिक अवकाश पर जाने की तैयारी में है।
संघ के जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा, सहसचिव मनीष पशीने ने बताया कि शिक्षाकर्मी समयमान, वेतन कटौती, प्रतिमाह समय पर वेतन भुगतान हो पाने, विभागिय दायित्वों प्रभार हेतु शिक्षाकर्मियों के साथ भेदभाव करने, केबिनेट निर्णय अनुसार प्राचार्य, प्रधान पाठक पदों पर पदोन्नति करने, आवास मेडिकल भत्ता वापस लेने अनुकंपा नियुक्ति में टीईटी डीएड, बीएड अनिवार्य बाध्यता समाप्त करने, स्थानांतरण प्रक्रिया सरल करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर 15 दिनों के अंदर निराकरण करने पर प्रांतीय महासम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया है। निराकरण होने पर 9 दिसंबर को क्रमोन्नति आदेश निरस्त करने वेतन पत्रक पर सरपंच हस्ताक्षर करने के आदेश की होली सभी 146 विकासखंडो में जलाकर धरना, रैली प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद पहल नहीं हो पाई है।