पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल्याणपुर में गहने चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

कल्याणपुर में गहने चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़ | क्राइमब्रांच एवं डोंगरगढ़ पुलिस ने मिलकर बीते साल कल्याणपुर में हुए गहनों के चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कल्याणपुर निवासी धीरज साइमन पिता स्व. दाऊद साइमन ने 26 जून 2014 को डोंगरगढ़ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना मिली की गोलबाजार में एक व्यक्ति सोना चांदी के जेवरात बेचने घूम रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम पतासाजी की। आरोपी रीवागहन निवासी प्रकाश पिता तिलक देवदास है जो 26 जून को दिन दहाड़े सूने घर का फायदा उठाकर कल्याणपुर में धीरज साइमन के घर चोरी करना कबूला है। आरोपी के पास से चोरी के एक नग सोने की लॉकेट, एक लटकन, एक कान की बाली, एक सोने की अंगूठी, एक नेकलेस तथा दो जोड़ी चांदी के पायल बिछिया बरामद किया गया है। जेवरातों की कीमत लगभग 60 हजार है।