मांगे पूरी नहीं हुई तो 18 से हड़ताल पर जाएंगे सहायक
डोंगरगढ़| ग्राम पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायक 18 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। रोजगार सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरोत्तम कुंजाम ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग नियमितीकरण एवं वेतनमान निर्धारण को लेकर है। जिसे लेकर उन्होंने शासन-प्रशासन को अवगत भी कराया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। अध्यक्ष ने बताया कि रोजगार सहायक जो एक दशक से अपनी सेवाएं मनरेगा के अलावा केन्द्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में जमीन स्तर पर पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे 18 फरवरी को राज्य के जिला मुख्यालय से पदयात्रा प्रारंभ करेंगे जो राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब में सभा के रूप में परिवर्तित होगी।