पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री का पुतला फूंका, 5 घंटे अड़ेे, तब हटाए गए बीएमओ

मंत्री का पुतला फूंका, 5 घंटे अड़ेे, तब हटाए गए बीएमओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>प्रशासन के लगातार आश्वासनों के बाद टूटा कांग्रेसियों का सब्र तो मचा बवाल

>अस्पताल के मुख्य गेट पर किया प्रदर्शन, इस दौरान पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की।

भास्करन्यूज|डोंगरगढ़

सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे युकाइयों का सब्र टूट गया। सोमवार को वे फिर धरने पर बैठे और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। फिर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका और बीएमओ को हटाने की मांग की। प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया पर वे पांच घंटे तक अड़े रहे। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर पहुंचे सीएमओ ने अंतत: बीएमओ डॉ. सचदेव को प्रभार से हटा दिया।

इससे पहले युकाइयों ने सितंबर को बीएमओ का घेराव करते हुए तीन दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार के लिए अल्टीमेटम दिया था, किन्तु व्यवस्था जस की तस रही। यह देख युकाइयों का गुस्सा फूटा और वे उग्र आंदोलन पर उतर आए। सोमवार सुबह 11 बजे उपस्वास्थ्य केंद्र के सामने ही स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल का पुतला फूंका और भाजपा सरकार अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिर मुख्य गेट पर ही बैठ गए। शहर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि वर्षा ऋतु के मौसम होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्र के आम जनता में कई प्रकार के बीमारियों का दौर चल रहा है। और ऐसे समय में स्वास्थ्य के अंध में कई खामियां होने के कारण स्वास्थ्य केन्द्र आने वाले मरीजों के साथ-साथ परिजनों को काफी परेशानी हो रही है। उनके साथ सुदेश मेश्राम, संजीव गोमास्ता, संध्या देशपांडे, पालिका अध्यक्ष धीरज मेश्राम, संजय श्रीवास्तव, संजीव वशिष्ट, पार्षद हरिश भंडारी, हरिप्रसाद शर्मा, आलोक सोनी सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसी मौजूद थे।

मंत्री का पुतला फुंकने के बाद कांग्रेसी अस्पताल में घुसने की कोशिश करते रहे पर पहले से तैनात पुलिस जवानों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान युवक कांग्रेसियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रेणुका रात्रे मौजूद थी, लेकिन कांग्रेसी एसडीएम सीएल मारकंडे को बुलाने की मांग कर रहे थे। मारकंडे तहसीलदार के पहुंचने पर भी मामला शांत नहीं हुआ। वे और अधिक आक्रोशित हो गए। एसडीएम से सीएमओ को बुलाने कहा। उन्होंने अपना प्रतिनिधि भेजा तो मामला बिगड़ गया। इसके बाद सीएमओ