पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रांत स्तरीय विज्ञान मेला एवं वैदिक गणित प्रश्नमंच शुरू

प्रांत स्तरीय विज्ञान मेला एवं वैदिक गणित प्रश्नमंच शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वतीशिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रांतीय विज्ञान मेला एवं वैदिक गणित प्रश्नमंच समारोह का उद्घाटन अतिथियों के पूजा-अर्चना से प्रारंभ हुआ। प्रादेशिक अध्यक्ष भागवत दास अस्तुरे, प्रांतीय संगठन मंत्री लोमस राम साहू, अखिल भारतीय वैदिक गणित संयोजक देवेन्द्र राव देशमुख, सरस्वती शिक्षा समिति डोंगरगढ़ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल, सदस्य अविनाश ब्राम्हणकर मंचस्थ थे।

अतिथि परिचय प्राचार्य प्रकाश यादव ने करावाया, वृत प्रतिवेदन मुकेश निर्मलकर ने किया तथा उन्होंने बताया कि अलग-अलग संभागों से विद्यार्थी एवं आचार्यो सहित 292 लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कथन राजकुमार तांते ने किया तथा बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। लोमस साहू ने महान गणितज्ञ भास्कराचार्य का जीवन परिचय बताते हुये उनके द्वारा लिखित ग्रंथो का वर्णन किया तथा कहा कि नये प्रौद्योगिकी का उपयोग सावधानी पूर्वक उद्देश्य सावधानी पूर्वक उद्देश्य बनाकर करें एवं सभी की उज्जवल भविष्य की कामना की। भागवत अस्तुरे ने कहा कि अच्छे कार्य करने का सपना देखों तभी अच्छे कार्य कर पाओंगे तथा सभी विज्ञान के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ में पाये जाने वाले विभिन्न सब्जियों के जानकारी का संकलन करने की बात कही।

इस अवसर पर गौरीशंकर कटकवार, रामकुमार वर्मा, गोविंद राम चौधरी, माणिकराम वर्मा, चाणक साहू, जितेन्द्र मिश्रा, राधारमण मिश्रा, मुरलीधर साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर दो दिवसीय इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रकाश यादव, प्रधानाचार्य वैशाली देशकर सहित पूरा स्टफकाम में लगा हुआ है। विज्ञान मेले को देखने बाकि स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल हो रहे हैं।