पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामाटोला में आज परमेश्वरी महोत्सव

रामाटोला में आज परमेश्वरी महोत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़| रामाटोला राज देवांगन समाज डोंगरगढ़ तहसील का वार्षिक परमेश्वरी महोत्सव एवं आमसभा बसंत पंचमी के अवसर पर 13 फरवरी को ग्राम रामाटोला के देवांगन भवन में आयोजित किया गया है। समाज के अध्यक्ष भागचंद देवांगन ने बताया कि आयोजन की इस कड़ी में परमेश्वरी देवी की प्रतिमा का स्थापना रामाटोला में निर्मित मंदिर में सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे मां परमेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना के पश्चात जस झांकी के साथ ग्राम में शोभायात्रा के साथ भ्रमण होगा व महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। दोपहर 1 बजे कार्यक्रम में उपस्थित लोग भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा, इसमें विभिन्न जस मंडलियां द्वारा झांकी प्रस्तुत किया जाएगा। शाम 5 बजे वार्षिक महासभा होगी, इसमें रामाटोला राज देवांगन समाज का त्रि-वार्षिक आम निर्वाचन होगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं उद्बोधन के पश्चात प्रतिभावानों का सम्मान होगा।

खबरें और भी हैं...