समाज को विधायक ने दिए तीन लाख
डोंगरगढ़| डोंगरगढ़ के निषाद समाज भवन में जिला स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन श्रीराम भक्त गुहा निषाद राज जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरोजनी बंजारे, अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष तरूण हथेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष किरण साहू, नपा उपाध्यक्ष शिव निषाद, जपं उपाध्यक्ष जयपाल सिन्हा सहित अन्य अतिथि मंचस्थ थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती बंजारे ने कहा कि गुहा निषाद श्रीराम के परम भक्त थे जिन्होंने विकट परिस्थिति में भगवान को अपनी नाव से नदी पार कराकर पुण्य कमाया। उन्होंने मंच के माध्यम से समाज के विकास के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। द्वितीय जिला स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश से भी समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे तथा परिचय दिया। समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।