नवरात्र से पहले सड़कों को सुधारें
क्वांरनवरात्रि पर्व प्रारंभ हो रही है और धर्मनगरी डोंगरगढ़ में आने वाले सभी मार्गों की हालत खस्ताहाल है। इसमें इस समय पैदल चलना तो दूर वाहनों के लिए भी खतरे से खाली नहीं है। इस संबंध में युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी सीएल मारकंडे को सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने पहुंचे आलोक सोनी, अनिमेष सिंह, सुदेश मेश्राम, अनिकेत मेश्राम, नदीम, शोएब, चीनू, अमन ने बताया कि मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने प्रतिवर्ष 6 से 7 लाख दर्शनार्थी पैदल आते हैं जो काफी कठिन परिस्थति होती है और ऐसे वक्त में धर्मनगरी को जोडऩे वाली सभी सड़के अत्यंत जर्जर हो चुकी हंै। यहां आने वाले एक दो मार्गों को छोड़कर शेष सभी मार्ग जर्जर घोषित है।
इसमें मोतीपुर-सुकुलदैहान, मुसरा-बेलगांव होकर डोंगरगढ़ आने वाला मार्ग जो पदयात्रियों के लिए सबसे सुलभ सस्ता मार्ग है। इसी मार्ग में सबसे अधिक सेवा पंडाल लगते हैं जहां नौ दिनों तक मां के भक्तों की निशुल्क सेवा की जाती है। इस मार्ग का निरीक्षण करने के दौरान कलेक्टर अशोक अग्रवाल ने भी चिंता व्यक्त की थी। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र से आने वाले दर्शनार्थियों के लिये बोरतलाव-पनियाजोब-बरनाराकला मार्ग है। दो माह में ही यह बदतर हो गई है।
सड़कों को सुधरवाने के लिए मिले युवक कांग्रेसी।
^मैंने स्वयं कलेक्टर के साथ मार्गों का निरीक्षण किया है और मरम्मत का काम जारी है। पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को 25 सितंबर के पूर्व ही काम को पूरा करने के लिए कहा गया है। जो लगभग पूरा हो जाएगा।\\\'\\\' सीएलमारकंडे, एसडीएम