शराब कोचियों की हुई धरपकड़
डोंगरगढ़| आबकारीविभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को नगर में धरपकड़ अभियान चलाकर शराब कोचियों में हड़कंप मचा दिया। आबकारी के डोंगरगढ़ प्रभारी जीआर आड़े ने बताया कि जिला आबकारी के सहायक निरीक्षक एके सिंह, एनएस चौहान के नेतृत्व में सुबह 10 बजे बुधवारी पारा में संदेही कोचियों के घर छापा मारा गया। इसमें से बुधवारी पारा निवासी प्रदीप उर्फ भुरवा पिता रामसिंह महार के पास से 40 पौव्वा देशी प्लेन शराब जप्त किया गया। मोहन पिता डेरहा केंवट निवासी बुधवारी पारा के पास से 38 पौव्वा मदिरा शराब तथा बुधवारी के ही मंजीत पिता गुरूचरण सिंह को शराब बेचते हुए अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई में विभाग के डोंगरगढ़ प्रभारी जीआर आड़े, ममता शर्मा, उत्तम भारद्वाज शामिल थे।