पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब के साथ एक पकड़ाया दूसरा आरोपी फरार

अवैध शराब के साथ एक पकड़ाया दूसरा आरोपी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़| बीतीरात पुलिस की छापामार कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब बियर की बोतलें पकड़ी गईं। किन्तु एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार बुधवारी पारा निवासी राजा उर्फ लंबू पिता अजित भाटिया के घर दबिश दी गई जहां से पुलिस को 54 नग बियर की बोतलें मेकडॉलर, गोवा अंग्रेजी प्लेन शराब जप्त किया गया। वहीं एक अन्य आरोपी एस उर्फ राजदीप भाटिया के घर से पुलिस ने 17 पेटी गोवा, देेशी मसाला शराब जप्त किया। किन्तु इस बीच आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को आबकारी एक्ट की धारा 34, 2 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि बुधवारी पारा में काफी लंबे समय से अवैध शराब बिकने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद पुलिस ने बीती रात पहुंचकर कार्रवाई की।