- Hindi News
- नगर पालिका के लिए नामांकन आज से, पार्टियां करेंगी तैयारी
नगर पालिका के लिए नामांकन आज से, पार्टियां करेंगी तैयारी
आगामीदिनों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आयोग द्वारा तारीख तय करने के बाद चुनावी रूप रेखा तैयार करने के लिए प्रशासनिक अमला जुट गया है। इसी कड़ी में यहां तहसील कार्यालय में एसडीएम सीएल मारकंडे ने चुनाव में कार्यरत कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम श्री मारकंडे ने कर्मचारियों को बताया गया कि डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद् में वार्ड पार्षद अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु नाम निर्देशन पत्र 10 दिसंबर से प्रारंभ होगा और नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 17 दिंसबर दोपहर 3 बजे तक रखी गई है, वहीं नाम-निर्देशन पत्र प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इस बीच सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर अध्यक्ष का नाम निर्देशन पत्र अनुविभागीय अधिकारी के न्यायालय कक्ष में लिया जाएगा एवं पार्षद पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु तहसीलदार सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को अधिकृत किया गया है। अध्यक्ष पद का नाम निर्देशन पत्र अनुविभागीय अधिकारी द्वारा लिया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 1 से 12 तक तहसीलदार चंद्रेश साहू तथा 13 से 24 के पार्षद पदों का नाम निर्देशन पत्र हेतु नगर पालिका अधिकारी सुदेश सिंह को अधिकृत किया गया है। उक्त पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र तहसीलदार डोंगरगढ़ के न्यायालय कक्ष में लिया जाएगा। एसडीएम श्री मारकंडे ने आगे बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 18 दिसंबर सुबह 10 बजे से अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ के न्यायालय कक्ष में रिटङ्क्षर्नग आफिसर द्वारा किया जाएगा वहीं नाम वापसी 22 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक लिया जा सकता है। वही अध्यक्ष पार्षद पदों के लिए मतदान 31 दिसंबर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे निर्धारित मतदान केन्द्रों में होगा मतो की गणना 4 जनवरी को की जाएगी।
मतगणना स्थल सामाग्री वितरण वापसी के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हाई स्कूल डोंगरगढ़ को केन्द्र बनाया गया है और मतदान के लिए मतदान दलों का गठन मतदान केन्द्रों की व्यवस्था जोनल ऑफिसर सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया है वही होने वाले चुनाव में सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस प्रशासन द्वारा भी आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। उक्त प्रशिक्षण में एसडीएम सीएल मारकंडे, नगर पालिका सीएमओ सुदेश सिंह, भागचंद देवांगन, रामनाथ भैंसारे, जीआर मेश्राम, रामकुमार देंवागन,