पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनपद पंचायत अध्यक्ष बनाने शुरू हुई जुगाड़ की राजनीति

जनपद पंचायत अध्यक्ष बनाने शुरू हुई जुगाड़ की राजनीति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदपंचायत डोंगरगढ़ में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एक बार फिर ग्रामीण सत्ता की राजनीति गरमा गई है। अध्यक्ष पद के लिए घमासान मचा हुआ है। 13 फरवरी को जहां जनपद अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। जनपद क्षेत्र में निर्वाचित हुए 25 जनपद सदस्य अपने ही बीच में से अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। गत कार्यकाल की भांति इस बार भी अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिये आरक्षित हुआ है। जिसके लिए ओबीसी कोटा के महिला सदस्य अपनी-अपनी जुगाड़ जमाने में लगे हैं।

चुनाव परिणाम आने के बाद जहां बीजेपी 17 जप सदस्यों को अपना समर्थक बता रही है तो कांग्रेस के खाते में इस बार सिर्फ 6 जनपद सदस्य ही गये तथा एक बसपा तो एक निर्दलीय चुनकर आया है। पिछली बार की तुलना भाजपा के पास इस बार ज्यादा सदस्य है, जिससे बीजेपी काफी उत्साहित नजर रही है और अध्यक्ष बनाने निश्चिंत भी दिख रही है। वहीं कांग्रेस के पास जहां 6 सदस्य ही हैं। इस लिहाज से उन्हें 7 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। पिछली बार जहां कांग्रेस के जनपद सदस्य ज्यादा थे, लेकिन गुटबाजी आपसी तालमेल बैठा पाने की वजह से भाजपा को इसका फायदा मिला और बीजेपी का अध्यक्ष चुनकर गया।

लेकिन इस बार कुछ उल्टा है अभी कांग्रेस के पास संख्या कम तो भाजपा के पास निर्धारित संख्या से अधिक सदस्य बताएं जा रहे हैं। किंतु यह अधिक संख्या बीजेपी के लिए सिरदर्दी भी बन सकती है क्योंकि इन 17 में से ओबीसी कोटा की 3 महिला सदस्य अध्यक्ष बनने के जुगाड़ में है अपने को दावेदार बता रहे है तथा चुनाव लडऩे ताल भी ठोंक चुके है। यदि बीजेपी से 3 सदस्य खड़े भी हो जाते है तो 17 सदस्यों का वोट बंट जाएगा, जिसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। रही बात दो अन्य लोगों की जिसमें क्षेत्र क्रं. 3 के निर्दलीय टोमीन चंद्रवंशी क्षेत्र क्रं. 22 के बसपा के मिश्रीलाल मारकंडे की तो ये लोग किसे समर्थन देंगे यह बात अब तक स्पष्ट नहीं हुई है।

अध्यक्षके लिए कर रहे दावेदारी: जानकारीके अनुसार भाजपा के ओर से ओबीसी महिला क्षेत्र क्रं. 13 अछोली की जनपद सदस्य किरण साहू ने अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदारी की है। दूसरी ओर भाजपा के लालबहादुर नगर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रामसाय डड़सेना की प|ी हेमिन बाई भी प्रमुख दावेदारों में से एक है, जिनका चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। बीजेपी ने क्षेत्र क्रं. 16 की सदस्य सविता सिन्हा को अपना समर्थक बताया है लेकिन सविता ने भी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस से प्रथम अब तक एक ही उम्मीदवार बनकर उभरी पूर्व जनपद अध्यक्ष तथा क्षेत्र क्रं. 7 की निर्वाचित जप सदस्य रूपाबाई डड़सेना ने चुनाव लडऩे का ऐलान किया है और उन्होंने जीत की बात भी कही है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुणा-भाग में लगे राजनीतिक दल।

^यदि ज्यादा प्रत्याशी दावेदारी कर रहे है तो उनसे आपस में चर्चा कर मनाया जायेगा तथा पार्टी आलाकमान जिसे अधिकृत करेगी वह ही चुनाव लड़ेगा, लेकिन मिले बहु मतों के आधार पर अध्यक्ष हमारा ही होगा। उपकारसाहू, अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल

अंडरग्राउंड हुए सदस्य

राजनीतिकसूत्रों ने बताया कि भाजपा के समर्थित जप सदस्यों को पार्टी ने तीर्थों के दर्शन बाहर घुमाने के बहाने अंडरग्राउंड कर दिया गया है। हालांकि सभी 17 सदस्य टूर पर नहीं गए हैं, लेकिन जो लोग भी गए हैं, वह चुनाव के ठीक एक दिन पूर्व यानि 12 फरवरी को लौटेंगे। पार्टियां मान रही है इससे साठगांठ की आशंका नहीं रहेगी।

11 को शपथ लेंगे सरपंच

त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए नए पंच सरपंच 11 फरवरी को शपथ लेंगे। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारी भी पूरी कर ली है। सभी निर्वाचित पंचोंं सरपंचों को पंचायत सचिव ग्राम पंचायतों में ही शपथ ग्रहण की प्रक्रिया करवाएंगे। वहीं उपसरपंच का चुनाव 23 को होगा।

^कांग्रेस भी अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी उतार रही है। हम भी बहुमत के साथ अध्यक्ष जरूर बनाएंगे। इसके लिये पर्यवेक्षक भी पार्टी आलाकमान भेज रही है। जीत हमारी ही होगी। अलालीराम यादव, अध्यक्ष कांग्रेस