पंचायत सचिव कल से रहेंगे हड़ताल पर
प्रांतीयनिकाय के आव्हान पर पंचायत सचिव संघ 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहा है और 11 फरवरी को होने वाले पंच-सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार भी कर रहा है। सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उमेंद वर्मा, मोरध्वज साहू ने बताया कि 1 दिसंबर को प्रांतीय संघ ने राज्य शासन को एक दिवसीय रैली के माध्यम से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अल्टीमेटम दिया था। साथ ही मांग पूरा होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दिया गया था। सरकार के उदासीन रवैये को देखते हुये मजबूर होकर अब आंदोलन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन कामबंद, कलमबंद, तालाबंद कर हड़ताल पर रहेंगे। ब्लॉक भर के सभी सचिव जनपद मुख्यालय के सामने 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे। ब्लॉक सचिव संघ के कुछ पदाधिकारी आज जनपद पंचायत के सीईओं बीपी सर्वे को ज्ञापन सौंपा।