पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरेक गांव में गोंड़ी स्कूल की उठी मांग

हरेक गांव में गोंड़ी स्कूल की उठी मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरागढ़|बैगाटोला में आयोजित गोंडवाना महासभा सम्मेलन में समाज विकास को लेकर निर्धारित एजेंडों पर चर्चा हुई। गोडवाना की आर्थिक समृद्धि, धार्मिक व्यवस्था, जिले के प्रत्येक तहसील में महासभा का आयोजन, देव व्यवस्था व युवा क्लब व मातृ शक्ति के गठन सहित गोंडी धर्म मानने पर छग, मप्र, महाराष्ट्र से आए प्रवक्ताओं ने विचार रखा।

आराध्य बूढ़ादेव की पूजा अर्चना के बाद अतिथि केशव मरकाम ने शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए समाज हित में काम करने कहा। रमा टेकाम ने प्रत्येक गांव में गोंड़ी स्कूल संचालन की आवश्यकता बताया, कृष्णा नेताम बालोद ने गोंड़वाना इतिहास की जानकारी दी। आनंद मरावी ने गोंड़ी व मराठी भाषा में संबोधन दिया। वहीं विष्णुदेव ठाकुर, सुरीत मंडावी, प्रेम छेदैया, राधे छेदैया, पोषण नेताम व ख्म्भन छेदैया ने भी अपना विचार रखा।

जिलाध्यक्ष ने दी सहमति : तहसील अध्यक्ष संतराम छेदैया ने पांचवी अनुसूची में प्रदत्त अधिकार, पेशा कानून व धर्म स्थापना को लेकर विचार रखे। कुछ विषयों पर जिलाध्यक्ष नीलकंठ गढ़े ने सहमति दी। सम्मेलन में अतिथियों के रूप में आनंद मरावी महाराष्ट्र, एसडीएम खैरागढ़ पीएस ध्रुव, नारायण सिंह मरकाम कवर्धा, एमडी ठाकुर धमधागढ़, डोंगरगढ़ तहसीलदार मयाराम ध्रुव, साहित्यकार कृष्णा नेताम बालोद, खेमचंद नेताम जगदलपुर, हेमलाल मरकाम कांकेर, भानसिंह उइके एई उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...