पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाक कथाकार का नाटक प्रस्तुत

पाक कथाकार का नाटक प्रस्तुत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयनाट्य समारोह इप्टा के दूसरे दिन चंडीगढ़ के कलाकारों ने लोकनृत्य, लोकगीत, कविताएं आदि प्रस्तुत किए। विकल्प संस्था द्वारा आयोजित नाट्योत्सव में रविवार को कुल चार नाटकों की प्रस्तुति हुई।

संगीत निर्देशक मनोज गुप्ता के नेतृत्व में जनगीतों के गायन के पश्चात पाकिस्तानी कथाकार लाली चौधरी की कहानी पर आधारित नाटक मेरा लौंग गवाचा नामक नाटक का मंचन बालकार सिद्धू के निर्देशन में इप्टा, चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा किया गया। इस प्रस्तुति का नाट्य रूपांतरण पंजाब के नाटककार गुरुशरण सिंह ने किया।

यह नाटक दक्षिण एशियाई मुल्कों में महिलाओं की हैसियत का सजीव चित्रण प्रस्तुत करते हुए उनकी स्वतंत्रता का हिमायती है। लहू किसदा है और गड्डा की प्रस्तुति हुई।

नाट्य समारोह

अमीरी-गरीबी को दर्शाता नाटक ने लूटी वाह-वाही

लहूकिसदा जहां समाज में व्याप्त अमीरी-गरीबी को पर्दाफास करता है वहीं गड्डा गुरशरण सिंह द्वारा लिखित प्रसिद्ध नुक्कड़ नाटकों में से एक है। इस नाटक में एक व्यक्ति गलती से सड़क पर बने गड्डे में गिर जाता है समाज में तमाम वर्ग के लोग केवन तमाशा देखते है लेकिन उसे गड्डे से कोई नही निकालता। आखिरकार यह नाटक उस सवाल के साथ खत्म होता है कि इस गड्डे में गिरे व्यक्ति को आखिर कौन बाहर निकालेगा? इन दोनों नाटकों का निर्देशन बलकार सिद्धू ने किया। वहीं महोत्सव के मुख्य मंच पर मेरा लौंग गवाचा रात 8 बजे होगा।

10वें राष्ट्रीय नाटय समारोह में नाटय कला प्रस्तुति देते कलाकार।