- Hindi News
- सड़क की घटिया क्वालिटी को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
सड़क की घटिया क्वालिटी को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
ठाकुरटोला से सलोनी तक हो रहे डामरीकरण को लेकर ग्रामीणों का आरोप।
भास्करन्यूज|डोंगरगढ़
ब्लॉकके ग्राम ठाकुरटोला (कोलेन्द्रा) से सलोनी तक हो रहे डामरीकृत सड़क निर्माण पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है घटिया क्वालिटी के मटेरियलों का उपयोग कर डामर बिछाया जा रहा है जो कि कुछ दिन भी उखड़ने लगेगा।
मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरटोला से सलोनी तक लगभग 4 किलोमीटर मार्ग मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस मार्ग के लिए शासन ने 183.13 लाख रुपयों की स्वीकृति दी है, जिसका टेंडर बिलासपुर के लैंडमार्क रॉयल इंजीनियरिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। इस मार्ग का निर्माण 5 नवंबर 2012 को शुरू किया गया ठेकेदार ने तीन वर्ष की गारंटी दी थी। सभी काम समय पर तो हुए पर अंत में घटिया डामर ऑयल का उपयोग कर काम पूरा कर दिया गया। इसकी वजह से सड़कों की क्वालिटी बेहद खराब है। ग्रामीण इसी को लेकर काफी नाराज हैं।
इस तरह डामरीकरण से पहले बोल्डर पत्थर डाला ही नहीं गया।
डामरीकरण के पहले बोल्डर पत्थर की जगह बिछा दी मुरुम और गिट्टी
वहींग्राम कोलेन्द्रा से रीवागहन जाने वाले मार्ग में तो डामरीकरण होने से पूर्व मुरुम बोल्डर पत्थर बिछाने के काम में गोलमाल किया गया है। कोलेन्द्रा से रीवागहन वाले मार्ग में जहां मुरूम के साथ-साथ बड़े बोल्डर पत्थर डालने थे जबकि उसके स्थान पर छोटे-छोटे गिट्टियों को भर दिया गया और काम आगे बढ़ाया जा रहा है। जिससे भविष्य में मजबूत सड़क ग्रामीणों को मुनासिब नहीं हो सकेगी। जबकि बोल्डर पत्थर का पैसा हजम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षण कराते हुए जांच की मांग की है।
आक्रोशित हैं ग्रामीण
क्षेत्रके ग्रामीण अमरू राम, समलिया, हीरामन, विजय, चुम्मन, रमन, हृदय, राधेलाल, कलियारू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गत दो दिन पूर्व ही डामरीकरण करने का काम प्रारंभ किया गया और काम में लापरवाही बरतते हुए घटिया क्वालिटी से सड़क निर्माण पूरा कर दिया गया। घटिया क्वालिटी के कारण सड़क के कुछ हिस्सों पर एक-दो वाहनों के चलते ही गड्ढे हो गए तथा काम की पोल खुल गई। ग्रामीणों ने इस सड़क निर्माण का विरोध जताते हुए डामरीकरण के काम को पुन: मजबूती से करने की मांग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
घटिया क्वालिटी के कारण अभी से उखड़ने लगा डामरीकरण।