पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने राष्ट्रपति को भेज रहे पत्र

गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने राष्ट्रपति को भेज रहे पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौमाताको राष्ट्रीय पशु घोषित कराने तथा गौ हत्या पर कड़ा कानून बनाने उनकी रक्षा के लिये संत आसाराम बापू के साधकों द्वारा पोष्ट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत साधक स्वयं तो राष्ट्रपति को पोष्ट कार्ड भेज रहे है साथ ही समाज के अन्य गौ भक्तों को भी पोष्ट कार्ड लिखने के लिये प्रेरित कर रहे है।

साधक समिति द्वारा अभी तक 1000 पोष्ट कार्ड भेजे जा चुके है और यह लक्ष्य 5000 हजार पोष्ट कार्ड भेजने का है। समिति के अनुसार गौमाता की रक्षा समाज का दायित्व है, आज गौमाता का पूरी तरह से सम्मान नही हो पा रहा है। कानून बनने के बाद भी लगातार विभिन्न मार्गो से गाय-बैल भर-भरकर महाराष्ट्र के कत्लखाने तक पहुंचाया जा रहा है। गौ रक्षा कानून बनने के बाद भी वहीं पुराने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाती है। इस लचीले कानून से गौ हत्यारें दूसरे दिन ही जमानत पर छुट जाते है और तीसरे दिन पुन: इसी धंधे में लग जाते है।

साधकों ने गौ हत्या में लिप्त पाये जाने वाले वाहनों को राजसात करने तथा आरोपियों को पांच साल की सजा तथा 50 हजार रूपये जुर्माना लगाने की मांग भी की थी लेकिन इस कानून पर अमल नही हो सका। ऐसा अभियान चलाकर राष्ट्रपति से तत्काल इस दिशा में ठोस पहल करते हुये गौ हत्या पर रोक लगाने, कानून लागू करने की मांग की है।