पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राधिका नगर ने बाबा इलेवन को हराया

राधिका नगर ने बाबा इलेवन को हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांबम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैंपियन ट्रॉफी प्रतियोगिता के पांचवे दिन कुल मैच खेले गए। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला में खेले गये सभी मैच रोमांचक भरा रहा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमीत ताम्रकार ने बताया कि पांचवे दिन का पहला मैच राधिका नगर इलेवन वर्सेस बाबा इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें शानदार बल्लेबाजी के दम पर राधिका नगर की टीम आसानी से मैच जीत गई।

इसी प्रकार दूसरा मैच ओल्ड ब्वॉयस छीपा इलेवन के बीच हुआ इसमें ओल्ड ब्वॉयस की टीम ने मैच अपने नाम कर लिया। तीसरे मैच में बछेराभांठा संग्राम इलेवन की टीम टकराई और यह मैच संग्राम इलेवन आसानी से जीत गई अगले दौर में बढ़ लिया।

चौथा मैच बाबा चिकन तथा एमबीआईटीएम के मध्य खेला गया जिसमें बाबा चिकन के बल्लेबाजों गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एमबीआईटीएम की टीम पर जीत अपने नाम कर लिया तथा पांचवे दिन का अंतिम मैच पहला मैच जीती राधिका नगर बाबा चिकन के बीच ही हुआ जिसमें भी बाबा के बल्लेबाजों गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर यह मैच भी जीतकर अगले राऊंड में जगह बना लिया। इसी प्रकार प्रतिदिन जैसे-जैसे क्रिकेट का अगला राऊंड होने वाला है वैसे-वैसे दर्शकों की भीड़ काफी बढ़ रही है। इधर मैच का रोमांच देखते ही बन रहा है। शाम से ही दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। आयोजकों ने भी व्यवस्था में सुधार किया है।