पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैदियों को 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण

कैदियों को 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़ | पंतजलियोगपीठ हरिद्वार की शाखा डोंगरगढ़ के योग प्रशिक्षकों ने 5 दिवसीय 4 से 8 फरवरी तक उपजेल में योग शिविर का आयोजन किया था, जिसमें जेल के बंदियों को प्रशिक्षकोंं ने प्रतिदिन योग के गुर को सिखाया। योग प्रशिक्षक छेदूलाल अग्रवाल, शरद कुमार शेरेकर एवं हेमंत साहू ने प्रतिदिन योग के तीनों अंग का प्रशिक्षण विधिवत दिया गया। जिसे कैदियों ने उत्साह से सीखा। तीनों प्रशिक्षक हरिद्वार पतंजलि योगपीठ से योग की शिक्षा प्राप्त प्रशिक्षक है। योग शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी नवीन सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। जिन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये योग को प्रतिदिन करने उससे होने वाले लाभों तथा शरीर को स्वस्थ रखने के लिये टिप्स बताये। समापन समारोह को योग शिक्षकों के साथ-साथ जेलर पांडे ने भी संबोधित किया।