पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैरेंट्स को दी परीक्षा पैटर्न की जानकारी

पैरेंट्स को दी परीक्षा पैटर्न की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़| शासकीयनेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा पालकों की बैठक रखी गई। इसमें विभागाध्यक्ष डॉ. ईवी रेवती ने सभी पालकों का स्वागत किया। इसके बाद बताया कि नियमित विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाओं का भी महत्व है, यदि इसमें अनुतीर्ण होते है तो सेमेस्टर परीक्षा से स्वमेव वंचित हो जायेंगे। शिक्षा के साथ-साथ स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों को अकाद्मिक गतिविधियों में भाग लेने एवं कक्षाओं कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य है। वाणिज्य विभाग में कम्प्यूटर एप्लीकेशन की सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ शोध केन्द्र का गौरव प्राप्त है। निर्देशक डॉ. एचएस भाटिया है।