पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय चुनाव में युवाओं को मिले मौका

निकाय चुनाव में युवाओं को मिले मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़| आगामीनगर पालिका चुनाव की तैयारी को लेकर डोंगरगढ़ शहर के समस्त युवक कांग्रेसियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुये युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि समस्त युकांई अपने-अपने वार्डो में कांग्रेस को विजयश्री दिलाने कमर कस ले एवं प्रदेश भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और कार्यो से लोगों को अवगत करायें। साथ ही सभी युवक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से निवेदन किया कि आगामी नगर पालिका चुनाव में अधिक से अधिक युवाओं कांग्रेस को टिकट देकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। युवाओं ने कहा कि यदि युवाओं को मौका दिया गया तो जरूर खरा उतरेंगे। उक्त बैठक में शहर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, आलोक सोनी, सुदेश मेश्राम, यशवंत नामदेव, शोएब, नदीम, महेश सेन, रोशन, कृष्णा, प्रकाश, सिमरन कौर, प्रतिज्ञा व्यास, दामिनी देवांगन, अंजना निर्मलकर, अमन बंसोड़, निक्की, करन वर्मा, कपिल, पवन, महेश सहित बड़ी संख्या में युवक कार्यकर्ता उपस्थित थे।