पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 159 दिव्यांगों को दिए मेडिकल प्रमाण पत्र

159 दिव्यांगों को दिए मेडिकल प्रमाण पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़ विकास मंच के तत्वावधान में मंगलवार को अग्रसेन भवन में 40 प्रतिशत से अधिक नि:शक्त 159 लोगों को मेडिकल प्रमाण पत्र बांटे गए।

विधायक सरोजनी बंजारे ने कहा कि डोंगरगढ़ विकास मंच दिव्यांगों के प्रति नि:स्वार्थ होकर कार्य कर रही है। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि समाज कल्याण एक ऐसा विभाग है जहां काम करने वाले हर लोगों को दुआ व पुण्य मिलती है। विभाग की अध्यक्ष श्रीमती सोनी लचर व्यवस्था को बदलने के लिए कड़े कदम उठाएगी। उन्होंने विकास मंच की प्रशंसा करते हुए कहा कि नि:शक्तों को प्रमाण पत्र के लिए भटकना नहीं पड़ा

समस्याएं सीएम के समक्ष रखूंगी : शोभा सोनी: मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग की अध्यक्ष शोभा सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नि:शक्तजनों के प्रति दिव्यांग शब्द का प्रयोग कर उन्हें सम्मानित किया है। आप लोगों की हर समस्याओं को े मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समक्ष अवश्य रखूंगी एवं उनका निराकरण अवश्य कराऊंगी। नि:शक्तों को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म आप लोगों की सेवा करना है, विभाग के अध्यक्ष के रूप में मुझे जो जिम्मेदार मिली है उसका मैं ईमानदारी से निर्वहन करूंगी।

विकास मंच के अध्यक्ष गोपाल खेमुका ने नि:शक्तों को प्रशिक्षण देने के लिए अलग से भवन की मांग की। जिस पर श्रीमती सोनी ने आगामी बजट में भवन की मांग को शामिल करने का आश्वासन एवं विधायक सरोजनी बंजारे से राशि मुहैया कराने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हीरालाल साहू ने किया। नि:शक्तों के लिए विकास मंच ने किन उद्देश्यों को लेकर कार्य किए जा रहे उसकी जानकारी अध्यक्ष ने अतिथियों को दी तथा हरसंभव सहयोग करने का अनुरोध अतिथियों से किया। आभार प्रदर्शन विकास मंच के सीईओ मोरिस जॉर्ज ने किया।

नि:शक्त राकेश ने किया अनुरोध, योजना हम तक पहुंचे: ग्राम उरईडबरी से प्रमाण पत्र लेने पहुंचे 20 वर्षीय राकेश कंवर ने दिव्यांगों की पीड़ा बताते हुए शासन से उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को बागडोर देने की मांग रखी। राकेश ने कहा कि शासन की हर योजनाएं उन तक नहीं पहुंच पाती जिसकी वजह से विकलांग अपने अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाते इसलिए उन्होंने अनुरोध किया कि कुछ ऐसी पहल हो कि हर योजना उन तक पहुंच सकें।

डोंगरगढ़| मंगलवार को शोभा सोनी ने दिव्यांगों को मेडिकल प्रमाण पत्र दिया।

खबरें और भी हैं...