शिक्षा ही पूरे समाज का मेरूदंड है: यादव
शिक्षा ही समाज का मेरू दंड है, शिक्षा एक दर्पण की तरह है जिसे देखकर हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते है। विजेताओं से प्रेरित होकर स्वयं भी स्पर्धाएं में भाग लें। यह उद्बोधन नेहरू कॉलेज के पुरस्कार वितरण एवं वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि कोई भी काम शुरु करने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें। मैंने देखा है कि अधिकतर छात्र बिना लक्ष्य के ही शिक्षा अर्जित करते जाते हैं व पूरी शिक्षा ग्रहण करने के बाद रोजगार के अवसर तलाशते हैं। विधायक सरोजनी बंजारे ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य व तकदीर है। बीता समय कभी भी लौटकर नहीं आता इसलिए समय रहते हर काम को कीजिए व समय की गति को भाप कर उसी के अनुसार चलेंगे तो हर सफलता हमारे कदमों में होगी। समाज कल्याण विभाग की अध्यक्ष शोभा सोनी ने कहा कि माता-पिता के सपनों को साकार करें, समय आपके अनुसार कभी भी नहीं चलेगा आपको समय के अनुसार चलना पड़ेगा। पीसीसी महिला महासचिव संध्या देशपांडे ने कहा कि असफल होने पर कभी भी निराश न होवे।
भवन के लिए एनओसी
नपाध्यक्ष तरूण हथेल ने बताया कि कॉलेज के नए भवन के लिए नगर पालिका ने भी एनओसी दे दी है जल्द ही छात्रों को सर्वसुविधा युक्त नया भवन मिल जाएगा। इस अवसर पर मंच पर अमित जैन, संजीव गोमास्ता, जीवन बंजारे, डीपी शर्मा, श्रीराम यादव, टिकेंद्र साहू, सत्यप्रकाश मिश्रा, शिव निषाद, उमा महेश वर्मा, मुकेश रामटेके, वीरेंद्र सोनी मारोति, युवा नेता सौमित्र सोनी, अचला ठाकुर, प्राचार्य डॉ. अलका मेश्राम सहित अन्य लोग मंचस्थ थे।
डोंगरगढ़|उत्कृष्ट कार्यों के लिए छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।