श्रीराधा-कृष्ण मंदिर का स्थापना दिवस 24 को
डोंगरगढ़|तहसील यादव समाज डोंगरगढ़ के तत्वाधान में नीचे मंदिर प्रांगण स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर 24 फरवरी को आदर्श विवाह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन कराया जाएगा। समाज के अध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि आयोजन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं छह जोड़ों का आदर्श विवाह कराया जाएगा। 10 फरवरी को यादव महिला समूह व नगर यादव समाज की बैठक 15 फरवरी को मंदिर प्रांगण में रखी गई है। विश्वनाथ यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्षता पूर्व केबिनेट मंत्री हेमचंद यादव, विशिष्ट अतिथि भिलाई महापौर देवेंद्र यादव, अंबिका यदु, विधायक सरोजनी बंजारे, जनपद अध्यक्ष किरण साहू, नपाध्यक्ष तरूण हथेल मौजूद रहेंगे।