सुआ, पंथी और राउत नाचा की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा
ब्लॉक के अंतिम छोर ग्राम बागनदी में सोमवार को स्कूलों के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि सरपंच बरनू लाल कुमरे, अध्यक्षता उपसरपंच जगजीत सिंह भाटिया (बिट्टू), विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश सहारे, पवन कुंभकार, डॉ. भुवन देवांगन, मंगरू राम कोचे, नवल सिंह ठाठमुर्रे, दीपक निर्मलकर सहित अतिथि मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानदायिनी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर की गई। वार्षिकोत्सव में शाउमा शाला, पूमाशा एवं आश्रित ग्राम नवाटोला एवं पुजारी टोला के प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुआ, पंथी, राउत नाचा, ददरिया, करमा, गोंडी, मराठी एवं पंजाबी गीतों देश भक्ति की रोमांचक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न हास्य प्रहसन ने उपस्थित लोगों को हंसाकर लोट-पोट कर दिया और नाटक के माध्यम से लोगों को सीख भी दी। शिक्षक गोपीकिशन तिवारी ने स्वागत भाषण कर अतिथि परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरेंद्र कुमार कंवर व ओमप्रकाश साहू ने किया।
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र होंगे पुरस्कृत: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उपसरपंच बिट्टू भाटिया ने घोषणा की कि बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों को क्रमश: 1100 रुपए, 700 रुपए एवं 500 रुपए पुरस्कार दिए।