पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिक परमेश्वरी महोत्सव एवं आमसभा 13 को रामाटोला में

वार्षिक परमेश्वरी महोत्सव एवं आमसभा 13 को रामाटोला में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामाटोला राज देवांगन समाज डोंगरगढ़ तहसील का वार्षिक परमेश्वरी महोत्सव एवं आमसभा बसंत पंचमी के अवसर पर 13 फरवरी को ग्राम रामाटोला के देवांगन भवन में आयोजित किया गया है। इसमें रामाटोला राज के आश्रित ग्राम मेंढ़ा, भोथली, एलबी नगर, ठाकुरटोला सेंदरी, मोतीपुर, बांसपहाड़, खूबाटोला, रामाटोला, डोंगरगढ़, चारभांठा, मडिय़ान के हजारों देवांगन बंधू इस आयोजन में भाग लेंगे।

समाज के अध्यक्ष भागचंद देवांगन ने बताया कि आयोजन की इस कड़ी में परमेश्वरी देवी की प्रतिमा का प्रतिस्थापना रामाटोला में निर्मित मंदिर में सुबह 10 बजे किया जाएगा। सुबह 11 बजे मां परमेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना के पश्चात जस झांकी के साथ ग्राम में शोभायात्रा के साथ भ्रमण होगा व महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। दोपहर 1 बजे कार्यक्रम में उपस्थित लोग भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा इसमें विभिन्न जस मंडलियों द्वारा झांकी प्रस्तुत किया जाएगा। शाम 5 बजे वार्षिक महासभा होगी। इसमें रामाटोला राज देवांगन समाज का त्रिवार्षिक आम निर्वाचन होगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं उद्बोधन के पश्चात प्रतिभावान छात्र-छात्राएं जिन्होंने 2015 के बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक अर्जित किया है पुरस्कृत किया जाएगा। इसी दौरान कोषाध्यक्ष वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत करेंगे। सामाजिक प्रकरणों के निराकरण के बाद इस एक दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।

आयोजन को लेकर समाज के अध्यक्ष भागचंद देवांगन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिश्रीलाल देवांगन, मनसुख लाल, रामाधीन देवांगन, कोषाध्यक्ष कृष्णा देवांगन तैयारी में जुटे हैं।

खबरें और भी हैं...