दवा लेकर लौटा, गायब मिला रुपए से भरा बैग
डोंगरगढ़| मंगलवार रात 9 बजे ट्रैक्टर शो-रूम का डीलर उठाईगिरी का शिकार हो गया। आरोपी सड़क पर खड़ी बाइक के हैंडल में टंगा बैग लेकर गायब हो गया। बैग में 63 हजार 900 रुपए थे। व्यवसायी पप्पू भाटिया ने बताया कि उनका बेटा मन्नत गोलबाजार स्थित इलेक्ट्रिकल्स की दुकान से पैसा लेकर निकला तथा थाना चौक के समीप ट्रैक्टर शो-रूम में गया। 50 हजार रुपए और रखे, ट्रैक्टर ट्रॉली डिलवरी के दौरान प्राप्त हुए थे। कुल राशि 63 हजार 900 रुपए रखे। दुकान के दस्तावेज लेकर घर रवाना हुआ। बीच में यह घटना हुई।